Oplus_16908288

ऋषिकेश
शिक्षा के प्रति अलख जगाने और बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ऋषिकेश में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बौद्धिक स्पर्धा में स्थानीय बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें आर्यन ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अभिषेक दूसरे और अर्पित तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को मंच पर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षिका शिखा पाल, अंजना, लक्ष्मी और पुष्पा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरजा गोयल ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। ट्रस्ट भविष्य में भी इस तरह की शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रखेगा ताकि बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सही मंच मिल सके। ट्रस्ट की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने काफी सराहना की है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

रोटरी ऋषिकेश रॉयल का मिला सहयोग
कार्यक्रम में रोटरी ऋषिकेश रॉयल के पदाधिकारियों ने विशेष रूप से शिरकत की। विजेताओं को सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से यह शामिल रहे।
डॉ. कासमी शर्मा
श्री राजकुमार बत्रा (अध्यक्ष)
श्री कैलाश सेमवाल (सचिव)
श्री हरीश राणा (कोषाध्यक्ष)
श्री संकेत गोयल (चार्टर अध्यक्ष)
श्री हितेंद्र पंवार, श्री संदीप गोस्वामी और श्री सुधीर अग्रवाल।
