
रविवार को ऋषिकेश के श्री भरत मंदिर झंडा चौक सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले विशाल स्वास्थ्य शिविर की रूपरेखा तैयार करना और उस पर गहन विचार-विमर्श करना था।
स्वस्थ समाज ही राष्ट्र की उन्नति का आधार: महंत वत्सल प्रपनाचार्य
बैठक को संबोधित करते हुए महंत वत्सल प्रपनाचार्य जी महाराज ने कहा कि इस शिविर का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम व्यक्ति तक उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा एक स्वस्थ समाज का निर्माण केवल उत्तम स्वास्थ्य और निरोगी काया के माध्यम से ही संभव है।
विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने शिविर की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस मेगा कैंप में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर में निम्नलिखित रोगों का परीक्षण और परामर्श उपलब्ध होगा:
मस्तिष्क एवं स्नायु रोग
त्वचा एवं चर्म रोग
हड्डी एवं जोड़ रोग
नेत्र एवं बाल रोग विशेषज्ञ
स्त्री एवं प्रसूति रोग
जनरल फिजिशियन (संपूर्ण स्वास्थ्य चेकअप)
बैठक में उपस्थित गणमान्य
इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की और शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया। उपस्थिति में मुख्य रूप से मेयर शंभू पासवान, हर्षवर्धन शर्मा, विनय उनियाल, वरुण शर्मा, भगत राम कोठरी, महंत रवि शास्त्री, अशोक कुमार रस्तोगी, और राकेश सिंह मियां शामिल थे।
साथ ही बच्चन सिंह पोखरियाल, जयेंद्र रमोला, अशोक अग्रवाल, सुनील प्रभाकर, चंद्रशेखर, चंद्र मोहन नारंग, मनोरंजन देवरानी, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, अमित उप्पल, संजय ध्यानी, अनिल रावत, रामकुमार संगर, राहुल शर्मा, राजेश कोठियाल, मयंक भट्ट, संजीव कुमार, सुनील दत्त थपलियाल, रंजन अंथवाल, अमित चटर्जी, विनोद कोठियाल, प्रवीण रावत, दीपक भारद्वाज, प्रतीक खन्ना, आदित्य झा और ध्रुव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
