
प्रमुख IAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती:
श्री अभिनव शाह (IAS-2019): मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून से स्थानांतरित कर अपर सचिव-पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद, देहरादून बनाया गया है।
श्री दीपक सैनी (IAS-2020): मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ से अब मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून के पद पर तैनात किए गए हैं।
श्री प्रवीण कुमार (IAS-2021): अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय से मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ बनाए गए हैं।
श्रीमती अनामिका (IAS-2021): बाध्यप्रतीक्षा (वेटिंग) से मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा के पद पर नियुक्त की गई हैं।
श्रीमती आशिमा गोयल (IAS-2022): संयुक्त मजिस्ट्रेट, ऊधमसिंह नगर से नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी बनाई गई हैं।
श्री दीपक रामचन्द्र सेठ (IAS-2022): संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की से मुख्य विकास अधिकारी, चमोली नियुक्त किए गए हैं।
श्री राहुल आनन्द (IAS-2022): संयुक्त मजिस्ट्रेट, देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी बनाए गए हैं।
प्रमुख PCS अधिकारियों के फेरबदल:
श्री अभिषेक त्रिपाठी (PCS): मुख्य विकास अधिकारी, चमोली से निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून भेजे गए हैं।
श्री रामजी शरण शर्मा (PCS): मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा से अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA), देहरादून नियुक्त किए गए हैं।
श्री जय भारत सिंह (PCS): मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी से अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून बनाए गए हैं।
श्रीमती स्मिता परमार (PCS): अपर जिलाधिकारी, देहरादून / विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (CALA) से नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की के पद पर भेजी गई हैं।
श्री जितेन्द्र कुमार (PCS): अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी, देहरादून / विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (CALA), देहरादून के पद पर तैनात किए गए हैं।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश:
शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पदभार से तुरंत कार्यमुक्त होकर अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे और इसकी आख्या कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01, उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराएंगे।
