
ऋषिकेश
ऋषिकेश के निकट तपोवन स्थित नीम बीच के पास गंगा में नहाते समय दिल्ली से आया एक 22 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। एसडीआरएफ के डीप डाइवरों ने कड़े संघर्ष के बाद युवक के शव को गंगा की गहराई से बरामद किया। घटना के बाद से दोस्तों में खुशी की जगह मातम का माहौल है। पुलिस और एसडीआरएफ के मुताबिक आज दिल्ली से 8 युवकों का एक दल तपोवन क्षेत्र में घूमने आया। नीम बीच के पास पांडव पत्थर के समीप स्नान करते समय 22 वर्षीय आशीष निवासी मयूर विहार दिल्ली अचानक गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। पुलिस की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। गंगा के तेज बहाव और गहराई को देखते हुए प्रशिक्षित डीप डाइवर पंकज सिंह ने स्कूबा डाइविंग सेट पहनकर नदी में 20 से 25 फीट गहराई तक सघन सर्च अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवक को बाहर निकाला और 108 आपातकालीन एम्बुलेंस से राजकीय अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि
साथ आए दोस्तों के नाम यह है।
प्रथम (20 वर्ष), निवासी: कल्याणपुरी, दिल्ली
शिवम (22 वर्ष), निवासी: शास्त्री पार्क, दिल्ली
आयुष कुमार (21 वर्ष), निवासी: शास्त्री पार्क, दिल्ली
सिद्धार्थ राणा, निवासी: शास्त्री पार्क, दिल्ली
अभिमन्यु (17 वर्ष), निवासी: मेट्रो विहार, दिल्ली
सनी, निवासी: मेट्रो विहार, दिल्ली
आर्यन, निवासी: DMRC, दिल्ली
रेस्क्यू टीम में शामिल सदस्य: ASI विजेंद्र कुड़ियाल, Ct मातबर सिंह, Ct रवींद्र सिंह, Ct अनूप रावत, Ct पंकज बिष्ट एवं UPNL सुमित।
