

ऋषिकेश
राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, गुमानीवाला में एक दिवसीय योग शिविर का सफ़ल आयोजन किया गया। इस शिविर में ऋषिकेश योग नगरी के जाने-माने और चर्चित योगाचार्य डॉ. महेश भट्ट ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे एवं प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद सेमवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। योगाचार्य डॉ. भट्ट को पटका पहनाकर सम्मान भी दिया। शिविर के दौरान डॉ. महेश भट्ट ने विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और ऑफिस स्टाफ को शारीरिक योग एवं प्राणायाम का गहन प्रशिक्षण दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन और सर्वांगासन जैसे महत्वपूर्ण योगासनों का व्यावहारिक अभ्यास कराया।

योगाचार्य ने देश-विदेश से लेकर हरिद्वार के पावन गंगा तट की योग साधना का विशेष उल्लेख करते हुए प्रत्येक आसन के शारीरिक और मानसिक लाभों को बेहद सरल भाषा में समझाया। उन्होंने सभी को दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग, प्राणायाम और ध्यान अपनाने की सलाह दी, ताकि वे कार्यस्थल और व्यक्तिगत जीवन में तनावमुक्त तथा एकाग्र रह सकें। विद्यालय परिवार ने इस ज्ञानवर्धक सत्र के लिए योगाचार्य डॉ. महेश भट्ट का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
