

डोईवाला
डोईवाला के माजरी ग्रांट क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और स्थानीय समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से एक ‘जनसंवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के सानिध्य और माजरी ग्रांट कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया।
जनसंवाद को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उन्हें शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाना ही कांग्रेस का मुख्य ध्येय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आमजन से सीधा संवाद बेहद जरूरी है। वहीं, पूर्व प्रधान ताजेंद्र सिंह ‘ताज’ ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी ने संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी:
उपाध्यक्ष: अश्वनी खरोला, शमशेर सिंह पाल
महासचिव: रविंद्र सिंह, पारुल पाल, शेर सिंह सक्सेना
सचिव: हर्ष पाल, नितिन पाल
मोंटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य इंदरजीत सिंह, पूर्व प्रधान अनिल पाल, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद, फूल सिंह पाल, वार्ड सदस्य सन्नी तोमर, राहुल पाल, हरभजन सिंह, राणा सिंह, सोम सिंह पाल, विपिन पाल, भानु पाल, संदीप पाल, अजय पाल, अमन बिष्ट, जगतार सिंह, सुदेश यादव, देवेंद्र पाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
