

ऋषिकेश
नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बाल क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी कल्पना और हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्ट वस्तुओं का उपयोग कर कई आकर्षक और उपयोगी कलाकृतियां तैयार कीं। प्रदर्शनी के साथ ही बच्चों ने सामाजिक संदेशों पर आधारित एक प्रभावशाली लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। जिसने वहां मौजूद सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के आयोजन पर ट्रस्ट की संस्थापिका नूपुर गोयल व संस्थापक नीरजा गोयल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प दोहराया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट परिवार ने संस्था को निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए महापौर शंभू पासवान, रमेश, प्रेम सिंह और हरिश आनंद का विशेष रूप से धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पार्षद माधवी गुप्ता, कपिल गुप्ता, रितु अग्रवाल, रितु गुप्ता, मनजीत कौर, आरती, अध्यापिका शिखा पाल, सिलाई प्रशिक्षिका अंजना व शालू और कंप्यूटर प्रशिक्षिका लक्ष्मी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। कार्यक्रम के संचालन में इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों दिशा राणा, प्रिंस राज रावत, मुस्कान, वंश चौधरी, वैष्णवी, अनिकेत, वत्सल, नमन, सुजीत, अभिनव, रूपेश, वैभव, ऋषिका, आर्यन और आनिध ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मंच संचालन का दायित्व सुनील थपलियाल, मनोज व सुनीता प्यार ने निभाया।
