
टिहरी
जनपद टिहरी के चंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। ऋषिकेश से अंत्येष्टि में शामिल होकर वापस जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा है। घटना में आठ लोगों की मौत और दो लोग के घायल हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है। जबकि मृतकों के शव भी बाहर निकाल लिए गए है। एसएसपी श्वेता चौबे और जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल भी घटना स्थल पर पहुंची है।

उन्होंने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजे जा रहे हैं। घटना चंबा कोटी नैल मार्ग पर हुई है। वाहन करीब 300 मीटर नीचे खाई में गिरा है। घायलों की पहचान 30 वर्षीय उत्तम निवासी लोसतु बरियारागढ़ और 22 वर्षीय अंकित निवासी नेलचमी घनसाली के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। घटना कैसे हुई पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
