
ऋषिकेश
ऋषिकेश के निकट गुमानीवाला स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री एवं रोटरी ऋषिकेश क्लासिक के अध्यक्ष संजय सकलानी ने विद्यालय को आठ पंखे भेंट किए। कार्यक्रम का विधिवत आगाज़ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य ने संजय सकलानी ने पंखे भेंट करने पर रोटरी ऋषिकेश क्लासिक का धन्यवाद करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में यह भेंट छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

रोटरी ऋषिकेश क्लासिक ने भविष्य में भी विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम के साथ-साथ रोटरी ऋषिकेश क्लासिक के सचिव विजय रावत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के तीन मूल मंत्रों के विषय में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें जीवन में अनुशासित व जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के साथ ऊर्जापूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, छात्र छात्राओं सहित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी क्लब क्लासिक विकास गर्ग एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी राकेश अग्रवाल विजय रावत हिमांशु गुप्ता सौरभ वर्मा सौरभ शर्मा सुधीर राय रावत आदि उपस्थित रहे।

