
ऋषिकेश
आज श्री भरत मंदिर, झंडा चौक में ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्न शर्मा की पावन स्मृति में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 1239 जरूरतमंद व्यक्तियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, एम्स ऋषिकेश की डायरेक्टर डॉ. मीनू सिंह, महंत वत्सल प्रपनाचार्य महाराज और जय राम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने ब्रह्मलीन महंत जी के सेवा कार्यों को याद करते हुए इस शिविर को मानवता की सच्ची सेवा बताया। भरत मंदिर द्वारा आयोजित यह शिविर उन लोगों के लिए वरदान साबित हुआ जो आर्थिक तंगी के कारण बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुँच पाते। व्यवस्थापकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। शिविर में न केवल परामर्श दिया गया, बल्कि मरीजों को निम्नलिखित सुविधाएं भी पूर्णतः निशुल्क प्रदान की गईं।

निशुल्क दवाइयां का वितरण।
रक्त जांच, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी डायग्नोस्टिक सुविधाएं।
कुल 1239 मरीजों का पंजीकरण (जिसमें 912 पूर्व पंजीकरण और 327 तत्काल पंजीकरण शामिल थे)
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, मेयर शंभू पासवान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, विनय उनियाल, बच्चन पोखरियाल, अशोक अग्रवाल, जयेंन्द्र रमोला, मनोरंजन देवरानी, राकेश मियां, अशोक रस्तोगी, पार्षद राजेंद्र, प्रेम सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य के.एल. दीक्षित, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, सुरेंद्र भट्ट, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, गोविंद सिंह रावत, जयकृत रावत, संजीव कुमार, विकास नेगी, रचित अग्रवाल, अमित चटर्जी, रंजन अंथवाल, दीपक भारद्वाज, प्रवीन रावत, विवेक शर्मा, विजय बिष्ट और खुमेंद्र आदि प्रमुख थे।
