
ऋषिकेश
सोशल मीडिया पर आकर्षक विज्ञापनों के जरिए होने वाली साइबर ठगी के मामले में टिहरी पुलिस की साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी सरिता डोभाल ने बताया कि घटना 3 अक्टूबर की है। जब चंबा थाने में पेड़ इतना शिकायत दर्ज कराई कि उनसे 13 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई है। शिकायत के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल को निर्देशित किया कि वह जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करें। इसी कड़ी में सब इंस्पेक्टर संजीव थपलियाल राजस्थान के जयपुर पहुंचे और आरोपी गुलशन मीणा को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी ने फेसबुक पर कुर्ती का विज्ञापन पोस्ट किया था। इसके बाद पीड़ित से व्हाट्सएप पर संपर्क कर कुर्ती देने और पहले दी गई राशि का रिफंड कराने का झांसा देकर 13 लाख रुपये हड़प लिए।
