
जनपद देहरादून के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने रानीपोखरी और रायवाला थाने की जिम्मेदारियों से उप निरीक्षक विकेंद्र कुमार और निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया को मुक्त कर दिया है। इन दोनों अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। विकेंद्र कुमार को एसआईएस शाखा में जिम्मेदारी दी गई है, जबकि निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया को रानीपोखरी थाने की जिम्मेदारी को सौपा गया है। रायवाला में किस अधिकारी को जिम्मेदारी मिलेगी यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन अचानक इन दोनों अधिकारियों के हुए ट्रांसफर चर्चा का विषय बन गए हैं।
स्थानांतरण
आज दिनांक 09/03/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निम्न निरीक्षक/उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए।
1- निरी० राजेंद्र सिंह खोलिया – प्रभारी निरीक्षक थाना रानीपोखरी
2- उ०नि० विकेंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष रानी पोखरी से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय
