उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 17 IPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती, इन जिलों को मिले ने कप्तान

देहरादून
उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 ने बुधवार, 25 नवंबर 2026 को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं. सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदभार ग्रहण करने और कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.
इस फेरबदल में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर सहित कई जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.
प्रमुख बदलावों पर एक नजर
- नैनीताल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. को सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर भेजा गया है. उनके स्थान पर अर्पण यदुवंशी (सेनानायक, एसडीआरएफ) को नैनीताल का नया एसएसपी बनाया गया है.
- ऊधमसिंह नगर: पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मणिकान्त मिश्र को ऊधमसिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं, तत्कालीन एसएसपी अजय गणपति कुम्भार को सेनानायक, एसडीआरएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
- टिहरी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे को सेनानायक, आईआरबी द्वितीय बनाया गया है. उनकी जगह सरिता डोबाल (पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय) को टिहरी की नई एसएसपी नियुक्त किया गया है.
- पौड़ी: देवेन्द्र पींचा (सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर) को पौड़ी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि सर्वेश पंवार को पौड़ी एसएसपी पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय तैनात किया गया है.
- चमोली: अमित श्रीवास्तव-II (पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय) को चमोली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. मौजूदा एसपी सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भेजा गया है.
- बागेश्वर: जगदीश चन्द्र (पुलिस अधीक्षक नगर, नैनीताल) को बागेश्वर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं, जितेन्द्र मेहरा को बागेश्वर एसपी से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है.
तबादला सूची (सभी 17 अधिकारी)
| क्र.सं. | अधिकारी का नाम | पूर्व तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | श्री मंजूनाथ टी.सी. | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल | सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर |
| 2 | श्री पंकज भट्ट | सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर | सेनानायक, आई.आर.बी. प्रथम बैलपड़ाव |
| 3 | श्री मणिकान्त मिश्र | पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर |
| 4 | श्री अमित श्रीवास्तव-I | पुलिस अधीक्षक, सीआईडी सेक्टर, देहरादून | पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना |
| 5 | श्रीमती श्वेता चौबे | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय |
| 6 | श्री अमित श्रीवास्तव-II | पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय | पुलिस अधीक्षक, चमोली |
| 7 | श्री देवेन्द्र पींचा | सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी |
| 8 | श्री अर्पण यदुवंशी | सेनानायक, एस.डी.आर.एफ. | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल |
| 9 | श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय | पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय |
| 10 | श्री अजय गणपति कुम्भार | पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर | सेनानायक, एस.डी.आर.एफ. |
| 11 | श्री सर्वेश पंवार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी | पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय |
| 12 | श्री जितेन्द्र मेहरा | पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय |
| 13 | श्रीमती सरिता डोबाल | पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी |
| 14 | श्री हरीश वर्मा | सेनानायक, आई.आर.बी. प्रथम बैलपड़ाव | सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर |
| 15 | श्री सुरजीत पंवार | पुलिस अधीक्षक, चमोली | पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय |
| 16 | श्रीमती शाहजहाँ जावेद खान | अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय | पुलिस अधीक्षक, फायर सर्विस |
| 17 | श्री जगदीश चन्द्र | पुलिस अधीक्षक, नगर, नैनीताल | पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर |
