
देवप्रयाग
कोतवाली देवप्रयाग थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें दो ट्रक आपस में टकराए हैं। घटना में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है। पुलिस के मुताबिक बीती रात मुकुल रावत ने पुलिस को सूचना दी कि देवप्रयाग से लगभग 2-3 किलोमीटर आगे दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहाड़ी की ओर एक ट्रक तिरछी अवस्था में खड़ा मिला। जिसमें चालक घायल हालत में था। पूछताछ में घायल ने अपना नाम 38 वर्षीय कुलदीप कुमार निवासी धौलपुर बताया। बताया कि वह श्रीनगर स्थित L&T जनासु से माल खाली कर ऋषिकेश की ओर जा रहा था। तभी ऋषिकेश की दिशा में आगे जा रहे वाहन से उसका ट्रक टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग पहुंचा। जहां उपचार के दौरान कुलदीप ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के वाहन स्वामी को घटना की सूचना दे दी गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
