
ऋषिकेश
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने आइडीपीएल सिटी गेट के पास गुप्ता मोबाइल वर्ल्ड की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से 30 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 1 आईपैड और घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि 6 नवंबर को शिवाजी नगर निवासी अश्वनी गुप्ता की सिटी गेट के सामने दुकान पर लाखों रुपए के मोबाइल और लैपटॉप चोरी हो गए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम ने 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुराने अपराधियों के डेटा मिलान के दौरान आईडीपीएल गोल चक्कर के पास चेकिंग चल रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल 4 लोग चोरी का माल बेचने हरिद्वार की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने मनसा देवी फाटक से आगे बाईपास रोड पर घेराबंदी कर दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों पर सवार 4 संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने 5वें साथी संदीप के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि चोरी का सामान जंगल में छिपा दिया गया था, जिसे वे बेचने जा रहे थे।
नितिन दास (19 वर्ष) – निवासी मुर्गी फार्म, रायवाला, देहरादून।
अभिषेक थापा (20 वर्ष) – निवासी प्रतीत नगर, रायवाला, देहरादून (पूर्व में 4 मुकदमों में नामजद)।
योगेंद्र उर्फ दीपक (26 वर्ष) – निवासी अहबाबनगर, ज्वालापुर, हरिद्वार।
रोहन (20 वर्ष) – निवासी लालतप्पड़, डोईवाला, देहरादून (पूर्व में ऋषिकेश व रायवाला थानों के 5 मुकदमों में नामजद)।
