ऋषिकेश
आगामी कुंजापुरी मेले के सुचारू व सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। आज डीएम निकिता खंडेलवाल और एसएसपी श्वेता चौबे ने संयुक्त रूप से कुंजापुरी मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र, पार्किंग स्थलों, प्रवेश व निकासी मार्गों का बारीकी से मुआयना किया। SSP श्वेता चौबे ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेले के दौरान फायर सेफ्टी और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का कुंजापुरी मंदिर, नरेंद्रनगर आगमन प्रस्तावित है। इसे ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने मंदिर परिसर, हेलीपैड, वीआईपी रूट, पार्किंग तथा विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना और सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
