ऋषिकेश
उत्तराखंड पहाड़ी बॉयज की टीम ने एक बार फिर राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया है। बता दे कि गोवा के मडगांव स्थित ‘चौगुले स्पोर्ट्स सेंटर’ में 26 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित ‘यूथ स्पोर्ट्स ऑल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप 2026’ में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। 40+मास्टर टीम वर्ग में भाग लेते हुए ‘उत्तराखंड पहाड़ी बॉयज’ की फुटबॉल टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा

मनवाया। प्रतियोगिता के दौरान उत्तराखंड की टीम का मुकाबला दिल्ली, छत्तीसगढ़ और मेजबान गोवा जैसी मजबूत टीमों से हुआ। सभी टीमों को मात देते हुए उत्तराखंड ने फाइनल मुकाबले में गोवा को हराकर गोल्ड मेडल, ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार अपने नाम किए। विजेता टीम में शामिल खिलाड़ी यशवंत ने भी इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गोल्ड मेडल जीतकर लौट रही विजेता उत्तराखंड टीम आज गोवा से वापस ऋषिकेश पहुंच रही है। शाम 5 बजे ऋषिकेश के नेपाली फार्म पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों द्वारा पूरी टीम का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार व भव्य स्वागत किया जाएगा।
