ऋषिकेश
जन निर्माण पार्टी द्वारा रविवार को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में जन–संवाद, जनसमस्या समाधान सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय जनसमस्याओं को सुनना, नागरिकों के सुझाव प्राप्त करना और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना रहा।
खराब मौसम के चलते खानपुर विधायक व वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार तथा जन निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा कार्यक्रम में भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन वे वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों, युवाओं और बुद्धिजीवियों से सीधा संवाद किया और स्थानीय समस्याओं को आगामी विधानसभा सत्र में उठाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम संयोजक राधे साहनी ने बताया कि समारोह में ऋषिकेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली शिक्षा, खेल, चिकित्सा, संस्कृति और समाज सेवा क्षेत्र की पांच दर्जन (60) से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित टीकाराम जोशी, अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, पूर्व एयरफोर्स अधिकारी डी.पी. रतूड़ी, जिला पंचायत सदस्य विनीता रतूड़ी, ग्राम प्रधान बॉबी रांगड़ व ज्योति सेमवाल, पार्षद सुरेंद्र नेगी, पार्षद प्रिंस मनचंदा और समाजसेवी प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभाओं को माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह, डायरी व पेन भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य रामकृष्ण पोखरियाल ने किया। आयोजन में रंजन अंथवाल, राघव झा, प्रेम सिंह चौहान, तुलसी राम मौर्य, धनराज वर्मा, नवदीप गोयल, संदीप भंडारी सहित कई कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
