देहरादून/ऋषिकेश
देहरादून जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर उप निरीक्षकों (SI) और अपर उप निरीक्षकों (ASI) के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत ऋषिकेश क्षेत्र के प्रमुख थानों और चौकियों की कमान में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं।
ऋषिकेश क्षेत्र के प्रमुख तबादले:
मुकेश थलेडी: उप निरीक्षक मुकेश थलेडी को चौकी प्रभारी ISBT ऋषिकेश के पद से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उप निरीक्षक (व०उ०नि०) पटेलनगर बनाया गया है।
दिनेश चमोली: पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक दिनेश चमोली को चौकी प्रभारी ISBT ऋषिकेश की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुकेश नेगी: बसंतविहार थाने से उप निरीक्षक मुकेश नेगी को स्थानांतरित कर ऋषिकेश थाने भेजा गया है।
विनेश कुमार: उप निरीक्षक विनेश कुमार को चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट से हटाकर चौकी प्रभारी एम्स ऋषिकेश बनाया गया है।
देवेन्द्र पंवार: वहीं उप निरीक्षक देवेन्द्र पंवार को चौकी प्रभारी एम्स ऋषिकेश से बदलकर चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट की जिम्मेदारी दी गई है।
जिले के अन्य महत्वपूर्ण तबादले:
दुर्गेश कोठियाल: व०उ०नि० बसंतविहार से व०उ०नि० कैण्ट।
ओमप्रकाश: व०उ०नि० कैण्ट से व०उ०नि० बसंतविहार।
मनोहर सिंह रावत: व०उ०नि० डोईवाला से व०उ०नि० नेहरूकालोनी।
राजीव धारीवाल: थाना सहसपुर से थाना बसन्तविहार।
प्रवीन पुण्डीर: व०उ०नि० सहसपुर से थाना पटेलनगर।
प्रमोद शाह: व०उ०नि० पटेलनगर से थाना कोतवाली नगर।
रवि प्रसाद कवि: थाना प्रेमनगर से एसआईएस शाखा।
अमन चड्ढा: थाना कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा।
सोमवीर: एसआईएस शाखा से थाना रायपुर।
जसपाल गुँसाई: एसआईएस शाखा से व०उ०नि० थाना सहसपुर।
सचिन पुण्डीर: पुलिस लाइन से व०उ०नि० थाना डोईवाला।
मुकेश कुमार: थाना प्रेमनगर से थाना रायवाला।
जगदम्बा प्रसाद: थाना रायवाला से थाना प्रेमनगर।
चन्द्रशेखर नौटियाल: थाना विकासनगर से थाना प्रेमनगर।
देवेन्द्र नेगी (अ०उ०नि०): पुलिस लाइन से थाना पटेलनगर।
मनमोहन (अ०उ०नि०): पुलिस लाइन से थाना क्लेमेन्टाउन
एक तबादला निरस्त: जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 8-9-26 को जारी पूर्व आदेश के तहत उप निरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट का थाना विकासनगर से थाना कैण्ट किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।
