

ऋषिकेश
80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अंतरराष्ट्रीय पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी, पैरा-एथलीट एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ. नीरजा गोयल को “प्राइड ऑफ द सिटी अवार्ड – शहर का गौरव” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नगर निगम के महापोर शंभू पासवान एवं नगर आयुक्त आदरणीय विजय नाथ शुक्ल द्वारा प्रदान किया गया।
नगर निगम ऋषिकेश द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र के अनुसार, यह सम्मान डॉ. नीरजा गोयल को समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान, अंतरराष्ट्रीय पैरा-बैडमिंटन व एथलेटिक्स के क्षेत्र में प्रेरणादायी उपलब्धियों तथा दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रदान किया गया है। वे ‘नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट’ की संस्थापिका हैं, जिसके माध्यम से वे लगातार वंचित वर्गों की सहायता, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं

सम्मान के बाद डॉ. नीरजा गोयल की प्रतिक्रिया:
अवार्ड प्राप्त करने के बाद भावुक होकर डॉ. नीरजा गोयल ने कहा, “15 अगस्त का यह सम्मान मेरे लिए केवल एक प्रमाण-पत्र नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का आशीर्वाद है। आज ऐसा महसूस हो रहा है मानो मेरी मेहनत का संदेश स्वयं भगवान तक पहुँच गया हो।”
उन्होंने महापौर, नगर आयुक्त और नगर निगम के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी दिव्यांग खिलाड़ियों, बच्चों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए और अधिक ऊर्जा व समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देगा।
