

मुनिकीरेती
कांवड़ मेला 2026 को लेकर टिहरी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। शनिवार को एसएसपी श्वेता चौबे खुद मुनि की रेती की सड़कों पर उतरीं और पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सिर्फ दिशा-निर्देश ही नहीं, एसएसपी ने कांवड़ियों के बीच पहुंचकर उन्हें फल, जूस और पानी की बोतलें भी बांटीं। पुलिस का यह ‘सेवा और संवेदनशीलता’ वाला अंदाज़ देख श्रद्धालु भी गदगद नजर आए।

खबर की बड़ी बातें:
खाकी का मानवीय चेहरा: कांवड़ियों का फल-जूस से स्वागत, अनुशासित यात्रा की अपील।
SPOs का बढ़ाया हौसला: ड्यूटी पर तैनात स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स को टी-शर्ट, कैप और ID कार्ड बांटे।

खोया-पाया केंद्र पर पैनी नज़र: बिछड़ने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए तुरंत मदद के सख्त निर्देश।
घाटों पर कड़ा पहरा: गंगा घाटों से लेकर हाईवे तक ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट पर ज़ोर।

