

ऋषिकेश
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश के विद्यार्थियों ने खेल के क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के दो छात्रों आयुष्मान राणाकोटी एवं स्वयं रतूड़ी का चयन पहली बार राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना’ के अंडर-14 वर्ग में हुआ है।
उत्तराखंड सरकार की इस योजना के तहत खेल प्रतिभा के प्रोत्साहन हेतु दोनों चयनित खिलाड़ियों को 1,500 प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को अत्यंत गौरवपूर्ण बताया। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा:
“यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इससे विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।”
छात्रों की इस सफलता का श्रेय खेल शिक्षक प्रमुख रविन्द्र सिंह परमार तथा अजीत रावत के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम व समर्पण को जाता है। विद्यालय परिवार और प्रबंध समिति ने दोनों उदीयमान खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मीडिया प्रभारी नरेंद्र खुराना ने यह अहम जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों को सम्मान देकर हौसला अफजाई की है।
