
देहरादून
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स और वन विभाग की टीम ने एक संयुक्त अभियान में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 7 किलो 820 ग्राम वजनी एक हाथी दांत बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। राज्य में वन्यजीवों और उनके अंगों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने सख्त निर्देश दिए है। इसी क्रम में एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट को सितारगंज क्षेत्र में तस्करी की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने बराकोली रेंज में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो तस्करों को दबोच लिया गया। जिनके कब्जे से 1 हाथी दांत जिसकी लंबाई लगभग 3 फीट 3 इंच, गोलाई 13 इंच, वजन 07 किलो 820 ग्राम बरामद हुआ। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.5 करोड़ रुपये।वएक मोटरसाइकिल भी जप्त की। तस्करों की पहचान मृत्युंजय हलदार और मानिक मंडल के रूप में हुई है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि हाथी के अंगों और दांत को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है। इसका शिकार और व्यापार एक गंभीर अपराध है। आरोपियों के खिलाफ बराकोली रेंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
