
ऋषिकेश
ऋषिकेश एम्स का 6वां दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल को होगा। जिसमें मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शामिल होंगे। इसके अलावा उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी कार्यक्रम में पहुंचेंगीं। कार्यक्रम की तैयारी एम्स प्रशासन ने पूरी कर ली है। इस संबंध में आज एम्स की डायरेक्टर प्रोफेसर मीनू सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में 386 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जानी है। मौके पर 318 छात्र खुद डिग्री लेने के लिए उपस्थित होंगे। मुख्य रूप से 23 पदक प्रदान किए जाएंगे। जिसमे 13 स्वर्ण, 5 रजत एवं 5 कस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा 21 सर्टिफिकेट आफ एक्सीलेंस, 5 सर्टिफिकेट ऑफ़ अप्रिशिएसन, 13 सर्टिफिकेट का ऑनर भी दिए जाएंगे। डीन सौरभ वाष्र्णेय ने बताया कि यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियां का उत्सव है। यह देश को समर्पित स्वास्थ्य पेशेवरों के निर्माण की दिशा में एम्स की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।
