

ऋषिकेश
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने एम्स ऋषिकेश के सहयोग से नरेन्द्र नगर स्थित होटल आनंदा’ में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। शिविर में होटल के कर्मचारियों और स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का बेहतरीन संदेश दिया। दिनभर चले इस शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित क्लब कोऑर्डिनेटर ललित मोहन मिश्र ने शिविर के सफल संचालन के लिए एम्स ऋषिकेश की चिकित्सीय टीम और होटल आनंदा प्रबंधन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी भी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है।
इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन भविष्य में भी जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्य निरंतर आयोजित करता रहेगा।
रक्तदान शिविर के दौरान क्लब डायरेक्टर महेश किंगर, अध्यक्ष शिवम अग्रवाल, सचिव अक्षय चौहान, कोषाध्यक्ष कमल नारंग, डिस्ट्रिक्ट क्राउन विनीत चावला, नवीन गांधी तथा प्रिया गांधी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
