
ऋषिकेश
दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा संचालित दिव्य भारत शिक्षा मंदिर, वंदे मातरम् कुंज में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह के दौरान विद्यालय में शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि ‘वंदे मातरम् कुंज’ में वर्तमान में अनेक राज्यों के 200 बालक-बालिकाएं आवासीय तौर पर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इस गरिमामय कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।

मुख्य अतिथि इन्द्रमोहन पावा, तोताराम रामचन्द्र,कार्यक्रम अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय निदेशक – राजश्री चिल्ड्रुन एकेडमी, गुमानीवाला, विशिष्ट अतिथि भारत भूषण बाली, सुनीता दत्ता रिटायर्ड NRI शिक्षिका शामिल रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिसर प्रमुख उमाशंकर और प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद रणाकोटी का विशेष मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
