देवप्रयाग
देवप्रयाग-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग की ओर आ रही एक वैगनआर कार (संख्या HR-68 C1242) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना का विवरण
पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना सुबह करीब 5:40 बजे हुई। वाहन देवप्रयाग से लगभग 4 किलोमीटर आगे श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित ‘रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट’ के पास पहुंचा ही था कि चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत हरकत में आई और बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने फौरन राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू अभियान के दौरान खाई से तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर तुरंत उपचार के लिए सीएचसी बागी, देवप्रयाग भिजवाया गया। देवप्रयाग थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अरुण त्यागी ने बताया कि हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जिनके शवों को खाई से बाहर निकालने का कार्य जारी है।

घायलों का विवरण
उत्तम सिंह (पुत्र श्री मोहन सिंह) – उम्र: 33 वर्ष, निवासी: ग्राम लाडोली, रुद्रप्रयाग।
टीशा रावत (पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह रावत) – उम्र: 18 वर्ष, निवासी: ग्राम बीना, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।
सुनीता देवी (पत्नी श्री लक्ष्मण सिंह रावत) – उम्र: 45 वर्ष, निवासी: ग्राम बीना, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।
मृतकों का विवरण
सत्येश्वरी देवी (पत्नी श्री हुकम सिंह चौहान) – उम्र: 72 वर्ष, निवासी: किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली।
अनिल (पुत्र श्री सुदर्शन) – उम्र: [अज्ञात], निवासी: किमोली पार्टोली, चमोली (वाचालक)।
