
कोटद्वार
हरिद्वार से कोटद्वार आते समय एक नाबालिग के साथ बस में पुलिस की टोपी पहने मनचले ने अश्लिल हरकते करते हुए छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मनचला चलती बस से कूदकर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस कप्तान सर्वेश पवार ने बताया कि हरिद्वार से कोटद्वार आ रही एक बस में सफर कर रही नाबालिग के लिए यात्रा करना दुशवार हो गया। पीड़िता के अनुसार उसके पास बैठे युवक ने सफर के दौरान उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। जब उसने साहस दिखाकर शोर मचाया, तो आरोपी घबरा गया और कोटद्वार के कलालघाटी क्षेत्र में चलती बस से कूदकर फरार हो गया। आरोपी ने सिर पर पुलिस की टोपी लगा रखी थी, जिससे शुरुआत में पीड़िता को लगा कि वह पुलिसकर्मी है। इस सूचना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए तो कोटद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आज आरोपी हिमांशु नेगी निवासी चमोली को पुलिस ने हरिद्वार बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पुलिसकर्मी नहीं है। उसने पुलिस की टोपी केवल रौब जमाने के लिए पहनी थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उसके पास सरकारी टोपी कहां से आई है। आरोपी पहले चमोली के एक होटल में काम करता था और फिलहाल कोटद्वार में नौकरी ढूंढने आ रहा था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि देवभूमि में महिलाओं और बच्चों के साथ अपराध करने वालों की जगह केवल जेल की सलाखों के पीछे है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
