ऋषिकेश
एम्स ऋषिकेश की आंतरिक व्यवस्थाओं को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। बाहर से भव्य दिखने वाले इस अस्पताल के भीतर की स्थिति मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए काफी चिंताजनक बनी हुई है। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वीडियो के अनुसार अस्पताल के भीतर कई जगहों पर पानी लीक होने की समस्या है। वॉशरूम और शौचालयों की हालत इतनी खराब है कि वहां दो मिनट भी खड़ा होना मुश्किल है। वॉशरूम में गंदगी का अंबार लगा है और तेज बदबू के कारण मरीज परेशान है।

सबसे बड़ी समस्या महिला मरीजों और महिला अटेंडेंट्स के सामने आ रही है, जो इन अस्वच्छ और खराब वॉशरूम का उपयोग करने में खुद को असहज महसूस कर रही हैं। हिमाद्रि फाउंडेशन के अंबिका सिंह ने बताया कि उनकी टीम को पिछले कुछ दिनों से लगातार बैक-टू-बैक शिकायतें मिल रही थीं। जब टीम ने मौके पर जाकर जायजा लिया, तो जमीनी हकीकत बेहद चौंकाने वाली मिली। एम्स जैसे बड़े और प्रतिष्ठित संस्थान में, जहां

प्रतिदिन देश के दूर-दराज और अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में मरीज उम्मीदें लेकर पहुंचते हैं, वहां बुनियादी साफ-सफाई और वॉशरूम का मेंटेनेंस बेहद जरूरी है।हिमाद्रि फाउंडेशन और आम जनता ने एम्स ऋषिकेश के अस्पताल प्रबंधन तथा प्रशासन से पुरजोर अपील की है कि वे इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान दें और जल्द से जल्द स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त कराएं।

संस्था के फाउंडर प्रतीक वर्मा ने बताया कि इस संबंध में एम्स प्रशासन से मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया है। जिसमें जल्दी ही उन्हें सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा मिला है।
