ऋषिकेश
उत्तराखंड की राजनीति में अभी से 2027 के विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऋषिकेश विधानसभा सीट से कांग्रेस के महासचिव और तेज-तर्रार नेता जयेंद्र रमोला ने अपनी प्रबल दावेदारी ठोककर सियासी पारा हाई कर दिया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके रमोला भले ही पिछली बार जीत हासिल नहीं कर पाए, लेकिन उनका जोश जरा भी ठंडा नहीं हुआ है। हार के बाद से ही वह लगातार ग्राउंड जीरो पर सक्रिय रहकर विपक्ष की भूमिका पूरी शिद्दत से निभा रहे हैं। जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर उठाने वाले रमोला ने विश्वास जताया है कि इस बार भी कांग्रेस हाईकमान उनकी मेहनत पर भरोसा करेगी और उन्हें 2027 में ऋषिकेश से चुनावी टिकट देगी। यही नहीं जनता भी उन्हें यह सीट जिताकर विधानसभा में भेजने का काम करेगी। जयेंद्र रमोला का यह दावा इस बार इतना ज्यादा खास क्यों है, आइए सुनते हैं उनकी जुबानी।
क्यों खास है इस बार का दावा?
जमीनी पकड़ का दम: पिछले साढ़े चार सालों में बूथ स्तर से लेकर मंडल कमेटियों तक संगठन को मजबूत करने और जन-कल्याण के मुद्दों पर मुखर रहने का दावा रमोला कर रहे हैं।
बीत चुकी गलतियों से सबक: 2022 में टिकट मिलने के बाद कम समय मिलने और जनता तक पूरी तरह न पहुँच पाने की कसक को इस बार उन्होंने अपनी ताकत बना लिया है।
सत्ता पक्ष पर सीधा हमला: पिछले वर्षों में सत्ताधारी पार्टी और सरकार की नीतियों से आम जनता को हो रहे नुकसान को इस बार चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाने की तैयारी है।
