Republic UK

ऋषिकेश में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम। मंत्री राम सिंह कैड़ा, पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बोले युवाओं की सोच के अनुरूप बनेंगी नीतियां
ऋषिकेश

ऋषिकेश में भाजपा ने युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और विधायक प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। मौके पर युवा कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें पुष्पमाला पहनाई और बुके भेंट कर सम्मान दिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने युवाओं के हित और प्रदेश के विकास को लेकर सरकार की नीतियों पर खुलकर विचार रखे। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं की समस्याओं, उनकी सोच और उनकी अपेक्षाओं को समझकर नीतियां बनाना है। बताया कि कार्यक्रम के दौरान ऋषिकेश के युवाओं ने सीधे संवाद कर अपने-अपने प्रश्न और सुझाव रखे, जिनका समाधान प्रमुखता से किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि निश्चित रूप से युवाओं से लगातार संवाद होना चाहिए। आज का दौर युवाओं का है, इसलिए युवाओं की सोच के अनुरूप ही नीतियां और योजनाएं बनाई जाएंगी। युवाओं के तर्क-वितर्क और विचारों को आगे लाकर ही प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। बताया कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पूरे उत्तराखंड में इस तरह के युवा संवाद कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। राज्य के सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा इन सम्मेलनों में पहुंचकर अपने विचार साझा कर रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में कई घोटाले हुए जिससे युवा हताश और परेशान रहे। जबकि धामी सरकार के नेतृत्व में अब तक 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। कठोर कानून लागू होने के बाद से नकल माफिया सलाखों के पीछे हैं। अब बिना किसी पर्ची और खर्ची के मध्यम और गरीब वर्ग के मेहनती युवाओं को ईमानदारी से नौकरियां मिल रही हैं।

The post ऋषिकेश में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम। मंत्री राम सिंह कैड़ा, पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बोले युवाओं की सोच के अनुरूप बनेंगी नीतियां appeared first on Republic UK.

ऋषिकेश AIIMS परिसर से बेखौफ चोरों की खुली चुनौती: दिनदहाड़े कर्मचारी के क्वाटर का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी साफ
ऋषिकेश

एम्स ऋषिकेश का आवासीय परिसर अब सुरक्षित नहीं रह गया है। संस्थान का भारी-भरकम सुरक्षा अमला और परिसर के भीतर ही संचालित पुलिस चौकी भी चोरी की बेखौफ वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही हैं। दिनदहाड़े हुई चोरी की ताजा घटना ने आवासीय भवनों में रह रहे कर्मचारियों और उनके परिवारों में जान-माल की सुरक्षा को लेकर खौफ पैदा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक अज्ञात चोरों ने चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत रविंद्र तिवारी के क्वाटर को निशाना बनाया। रविंद्र और उनकी पत्नी जो स्वयं भी एम्स में कार्यरत हैं सुबह अपनी-अपनी ड्यूटी पर गए थे। जब रविंद्र वापस लौटे, तो घर के अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने क्वाटर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 60 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एम्स परिसर की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी है। इससे पूर्व भी एम्स में अजनबियों के डॉक्टर का वेश बनाकर घूमने के मामले सामने आ चुके हैं। आवासीय परिसर में दिनदहाड़े हुई इस चोरी के बाद न केवल कर्मचारी, बल्कि अस्पताल की मुख्य इमारत में काम करने वाले स्टाफ और मरीजों के तीमारदार भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वारदात से आक्रोशित एम्स कर्मचारियों ने संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। पीड़ित रविंद्र तिवारी ने भी निदेशक को पूरी घटना से अवगत कराया। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. श्रीलॉय मोहंती ने बताया कि घटना के बाद संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसी को गश्त बढ़ाने और नियमित तैनाती के सख्त निर्देश दिए हैं। सुरक्षा में हुई इस लापरवाही को लेकर संबंधित एजेंसी से जवाब तलब भी किया गया है। कोतवाल यशपाल बिष्ट का कहना है कि मामले की त्वरित जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। अज्ञात चोरों की पहचान के लिए परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

The post ऋषिकेश AIIMS परिसर से बेखौफ चोरों की खुली चुनौती: दिनदहाड़े कर्मचारी के क्वाटर का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी साफ appeared first on Republic UK.

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में उतरी कांग्रेस: राष्ट्रपति के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग
ऋषिकेश

छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे जनप्रतिनिधियों और नेताओं पर हुए लाठीचार्ज तथा पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में महानगर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। आज महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। मौके पर जमकर नारेबाजी पर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र और कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि छात्रों की जायज मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष, सांसदों और अन्य नागरिकों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ना और अभद्र व्यवहार करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर हुई यह कार्रवाई संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह एवं जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित है। सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए था, लेकिन इसके उलट उन पर और उनके समर्थन में आए जनप्रतिनिधियों पर बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक परंपराओं पर करारा आघात है।

कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से इस पूरे घटनाक्रम का तुरंत संज्ञान लेते हुए संवैधानिक कार्रवाई करने और युवाओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, मधु जोशी, मदन मोहन शर्मा, चंदन सिंह पंवार, पार्षद अभिनव सिंह मालिक, पार्षद भगवान सिंह पंवार, जगजीत सिंह, सन्नी प्रजापति, अभिषेक शर्मा, बृज भूषण बहुगुणा, हरि सिंह नेगी, सूरत सिंह कोहली, मनोज गुसाईं, रुक्म पोखरियाल, अशोक शर्मा, राजेश साह, बप्पी अधिकारी, विशाल स्नेह, सूरज भट्ट, अरविंद, रवि थापा, भूपेंद्र राणा, मनीष जाटव, सौरभ वर्मा, कमला देवी, अरविन्द यादव, मुन्नी बिष्ट, विक्रम वशिष्ठ आदि शामिल रहे।

The post छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में उतरी कांग्रेस: राष्ट्रपति के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग appeared first on Republic UK.

सैलानियों ने देखा ‘जिंदगी का इशारा’, हिल गया सिस्टम
ऋषिकेश

कहते हैं ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ यह कहावत आज ऋषिकेश में सच साबित हुई। रामझूला के पास पैर फिसलने से गंगा की उफनती लहरों में बहे एक शख्स को मौत छूकर निकल गई। नदी के तेज बहाव में करीब 2 किलोमीटर बहने के बाद किस्मत ने उसे एक टापू पर फेंका, लेकिन वहां वह खौफनाक दलदल में फंस गया। इसके बाद जो हुआ, वह किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं रहा। बता दे कि आज पशुलोक बैराज से ठीक पहले गंगा के बीचों-बीच बने एक सुनसान टापू से एक हाथ हवा में लहराता दिखा। दलदल में आधा धंसा एक शख्स जान बचाने के लिए चीख रहा था। घाट पर घूम रहे पर्यटकों की नजर जैसे ही इस मंजर पर पड़ी, उनके होश उड़ गए। पर्यटकों ने बिना एक पल गंवाए तुरंत जिला कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। कंट्रोल रूम से फ्लैश मैसेज मिलते ही त्रिवेणी घाट पर अलर्ट मोड में बैठी SDRF, जल पुलिस और आपदा राहत दल की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला। टीम ने बेहद सूझबूझ और बिजली जैसी फुर्ती दिखाते हुए दलदल के चंगुल से उस शख्स को सुरक्षित बाहर निकाला और राफ्ट के जरिए किनारे पर ले आए। रेस्क्यू किए गए शख्स की पहचान विनोद सिंह निवासी शीशम झाड़ी के रूप में हुई है। होश में आने के बाद विनोद ने बताता कि वह परमार्थ निकेतन के पास भेलपुरी का ठेला लगाता है। रामझूला के पास अचानक पैर फिसल गया और वह सीधे गंगा की तेज लहरों के साथ बह निकला।

The post सैलानियों ने देखा ‘जिंदगी का इशारा’, हिल गया सिस्टम appeared first on Republic UK.

मुख्य ड्रग पैडलर पुलिस ने किया गिरफ्तार। लक्ष्मण झूला से उत्तरकाशी पहुंची पुलिस। नशा तस्करों की चेन टूटने की उम्मीद
लक्ष्मणझूला

जनपद में नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ने और नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने जाल बिछाकर दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी मुख्य ड्रग सप्लायर को उत्तरकाशी से धर दबोचा है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी पौड़ी जनपद में चरस की बड़ी खेप सप्लाई करने वाले मुख्य नेटवर्क का हिस्सा है। कोतवाल सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि 1 मार्च को भीमगोड़ा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाइक सवार मेनपाल और राजकुमार को कुल 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। जबकि 25 जून को चंद्रपाल से 1 किलो चरस बरामद हुई थी। इन गिरफ्तारियों के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए, तो सामने आया कि इन सभी तस्करों को चरस की सप्लाई उत्तरकाशी का रहने वाला बृजपाल कर रहा है। तब से पुलिस को बृजपाल की तलाश थी। लेकिन वह लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। लापरवाही न बरतते हुए एसएसपी ने आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित किया। आज आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

The post मुख्य ड्रग पैडलर पुलिस ने किया गिरफ्तार। लक्ष्मण झूला से उत्तरकाशी पहुंची पुलिस। नशा तस्करों की चेन टूटने की उम्मीद appeared first on Republic UK.

रेन बुकई कराटे एकेडमी में बरसे बेल्ट और सर्टिफिकेट, डॉ. राजे नेगी ने दी बच्चों को ‘डिजिटल डिटॉक्स’ की सीख
ऋषिकेश

आजकल के बच्चे दिनभर मोबाइल स्क्रीन पर उंगलियां घिस रहे हैं, लेकिन ऋषिकेश के इन जांबाजों ने कराटे की मैट पर पसीना बहाकर दिखा दिया कि असली दम किसमें है। आईडीपीएल स्थित रामलीला कमेटी भवन में आज रेन बुकई कराटे एकेडमी का जलवा देखने को मिला। जहां कराटे बेल्ट परीक्षा पास करने वाले खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाणपत्रों से नवाजा गया। एकेडमी के कर्ता-धर्ता और इंटरनेशनल कराटे प्लेयर कोच कमल सिंह बिष्ट ने सीना चौड़ा करते हुए बताया कि इस बार परीक्षा का लेवल तगड़ा था, लेकिन बच्चों ने भी धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर बेल्ट अपनी मुट्ठी में कर ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने मंच से सीधे पेरेंट्स के दिल पर दस्तक दी। उन्होंने बिना लाग-लपेट के कहा कि यह जो बच्चे दिन-रात मोबाइल में घुसे रहते हैं ना, ये उनके दिमाग और शरीर दोनों को खोखला कर रहा है। रील देखने से जिंदगी नहीं बनती। बच्चों को खेल के मैदान में भेजिए।

कराटे सिर्फ लात-घूंसे चलाना नहीं सिखाता, बल्कि यह वो फौलाद तैयार करता है जिसमें गजब का अनुशासन, अटूट आत्मविश्वास और कमाल का फोकस होता है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश सेमल्टी और समाजसेवी आशुतोष शर्मा ने भी बच्चों की पीठ थपथपाई और कहा कि असली पबजी मैदान में आकर कराटे खेलने में है। कार्यक्रम के आखिरी में जब बच्चों ने अपनी नई चमचमाती बेल्ट्स बांधी, तो हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ट्रेनर्स और पेरेंट्स की आंखों में गर्व साफ दिख रहा था। सभी ने एक सुर में कहा रुकना नहीं है, अब सीधे ब्लैक बेल्ट पर निशाना लगाना है। इस कार्यक्रम में शहर के नन्हे फाइटर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया।

The post रेन बुकई कराटे एकेडमी में बरसे बेल्ट और सर्टिफिकेट, डॉ. राजे नेगी ने दी बच्चों को ‘डिजिटल डिटॉक्स’ की सीख appeared first on Republic UK.

देहरादून में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’: 20 जुलाई को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
देहरादून में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’: कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग द्वारा भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जनपद में सुरक्षा और आपदा न्यूनीकरण को ध्यान में रखते हुए 20 जुलाई 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मौसम विज्ञान विभाग और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है। इसी के मद्देनज़र जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। डीएम डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जनपद के समस्त शासकीय, गैर-शासकीय और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 20.07.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी शैक्षणिक संस्थाओं में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। प्रशासन ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आम जनता से भी सतर्क रहने की अपील की है।

The post देहरादून में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’: 20 जुलाई को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र appeared first on Republic UK.

पैतृक संपत्ति के विवाद में भाई-बहनों के बीच मारपीट, 2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
ऋषिकेश

ऋषिकेश के मायाकुण्ड क्षेत्र में पैतृक संपत्ति को लेकर आपस में भिड़े भाई-बहनों और उनके परिजनों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दून पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मायाकुण्ड की गली नंबर 5 में पिता की पैतृक संपत्ति के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच भारी विवाद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद दोनों पक्ष आपस में सगे भाई-बहन थे, जो संपत्ति विवाद को लेकर एक-दूसरे के साथ मारपीट करने पर आमादा थे। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने और शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे और अधिक आक्रोशित होकर आपस में उलझ गए। सार्वजनिक स्थान पर बढ़ते हंगामे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान ​दिवाकर साना, ​दिनेश कुमार साना, मीना मण्डल, अभिलाष कुमार, रेखा साना के रूप में हुई है।

The post पैतृक संपत्ति के विवाद में भाई-बहनों के बीच मारपीट, 2 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार appeared first on Republic UK.

ड्रग्स सिंडिकेट पर चोट: उत्तरकाशी का बृजपाल चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
लक्ष्मणझूला

जनपद में नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ने और नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी मुख्य ड्रग सप्लायर को उत्तरकाशी से धर दबोचा है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी पौड़ी जनपद में चरस की बड़ी खेप सप्लाई करने वाले मुख्य नेटवर्क का हिस्सा है। कोतवाल सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि 1 मार्च को भीमगोड़ा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाइक सवार मेनपाल और राजकुमार को कुल 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। जबकि 25 जून को चंद्रपाल से 1 किलो चरस बरामद हुई थी। ​इन गिरफ्तारियों के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए, तो सामने आया कि इन सभी तस्करों को चरस की सप्लाई उत्तरकाशी का रहने वाला बृजपाल कर रहा है। तब से पुलिस को बृजपाल की तलाश थी। लेकिन वह लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। लापरवाही न बरतते हुए एसएसपी ने आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित किया। आज आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

The post ड्रग्स सिंडिकेट पर चोट: उत्तरकाशी का बृजपाल चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे appeared first on Republic UK.

ऋषिकेश में ‘जन जन की सरकार जन जन के द्वार’ शिविर: एक ही छत के नीचे हुआ समस्याओं का समाधान
ऋषिकेश

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत ऋषिकेश में बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन नगर निगम ने किया। इस शिविर में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और परिवहन सहित तमाम प्रशासनिक विभागों ने अधिकारी पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याओं का मौके पर सुना और उनका निपटारा भी किया। मेयर शंभू पासवान और नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता की उन समस्याओं का एक ही छत के नीचे समाधान करना है। जिसके लिए उन्हें कई दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे है। बता दे कि सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। शिविर में कई विभागों ने स्टॉल लगाए। इन स्टॉल पर लोग लगातार अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। मेयर और नगर आयुक्त के मुताबिक इस शिविर के आयोजन का एकमात्र लक्ष्य जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचना रहा। मेयर शंभू पासवान ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने छोटे-छोटे कामों के लिए चाहे वह आधार कार्ड से जुड़ा हो, जमीन का मामला हो या स्वास्थ्य से संबंधित समस्या, तहसील और देहरादून के चक्कर काटते हैं। नगर निगम और प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि लोगों को भटकना न पड़े और उनके सभी काम एक ही जगह पर संपन्न हो जाएं।  मेयर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के बीच भेजा जा रहा है। यह केवल ऑफिस में बैठकर काम करने का समय नहीं है। आज अधिकारी खुद जनता के द्वार तक पहुंच रहे हैं ताकि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

The post ऋषिकेश में ‘जन जन की सरकार जन जन के द्वार’ शिविर: एक ही छत के नीचे हुआ समस्याओं का समाधान appeared first on Republic UK.