Republic UK, Author at Republic UK

​🌊 ऋषिकेश में एडवेंचर प्रेमियों का इंतजार खत्म! गंगा में जल्द शुरू होगी रिवर राफ्टिंग
ऋषिकेश

मानसून की विदाई के साथ ही योग नगरी ऋषिकेश एक बार फिर साहसिक खेलों के रोमांच से सराबोर होने के लिए तैयार है। गंगा की तेज़ लहरों पर राफ्टिंग का लुत्फ़ उठाने का इंतज़ार कर रहे देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, साहसिक खेल विभाग और स्थानीय राफ्टिंग कारोबारियों की संयुक्त टीम ने मरीन ड्राइव से नीम बीच तक गंगा के जलस्तर, रैपिड्स और संभावित राफ्टिंग रूटों की गहन रेकी (सर्वे) पूरी कर ली है।

🔍 सुरक्षा और वाटर लेवल की स्थिति अनुकूल

पर्यटन विशेषज्ञों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों की टीम ने मरीन ड्राइव से नीम बीच के बीच विभिन्न पॉइंट्स का जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, गंगा का जलस्तर अब पूरी तरह राफ्टिंग के अनुकूल पाया गया है। जिला पर्यटन अधिकारी टिहरी सोबत सिंह राणा के अनुसारगंगा नदी में जलस्तर अब सामान्य हो चुका है। विभाग की हरी झंडी मिलते ही अगले कुछ दिनों के भीतर विधिवत राफ्टिंग संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

🚀 चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे राफ्टिंग रूट

पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए शुरुआत में जलस्तर के हिसाब से छोटे और सुरक्षित रूटों को हरी झंडी दी जाएगी।

शुरुआती चरण: ब्रह्मपुरी से ऋषिकेश लगभग 9 किमी और शिवपुरी से ऋषिकेश लगभग 16 किमी रूट पर अनुमति मिलेगी।

अगला चरण: जैसे-जैसे जलस्तर और कम होगा, कौडियाला से ऋषिकेश तक के लंबे और रोमांचक रूट भी खोल दिए जाएंगे।

💼 पटरी पर लौटेगा कारोबार, हजारों चेहरों पर मुस्कान

बरसात के मौसम में राफ्टिंग बंद रहने से ठप पड़ा साहसिक पर्यटन का कारोबार अब दोबारा रफ़्तार पकड़ेगा। राफ्टिंग गाइड, कैंप संचालक, ट्रेवल एजेंसियां और स्थानीय टैक्सी चालकों समेत हज़ारों परिवारों की आजीविका सीधे तौर पर इस व्यवसाय से जुड़ी हुई है। वर्तमान में विभाग द्वारा परमिट व लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया तेजी से निपटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कागज़ी प्रक्रिया पूरी होते ही आधिकारिक तिथियों का ऐलान कर दिया जाएगा।

The post ​🌊 ऋषिकेश में एडवेंचर प्रेमियों का इंतजार खत्म! गंगा में जल्द शुरू होगी रिवर राफ्टिंग appeared first on Republic UK.

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: दौड़ लगाते समय 15 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में लगाई छलांग
पिथौरागढ़

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। वड्डा क्षेत्र के मड़ेगांव निवासी फौजी कैलाश चंद्र जोशी के 15 वर्षीय बेटे जतिन जोशी की शनिवार सुबह शारीरिक अभ्यास के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना के सदमे को मां सहन नहीं कर सकीं और उन्होंने सरयू नदी में कूद लगा दी।

अभ्यास के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, कक्षा 9वीं का छात्र जतिन जोशी शनिवार सुबह रोज की तरह वड्डा के झौलखेत खेल मैदान में दौड़ लगाने गया था। दौड़ते समय वह अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोग और परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों के पास पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

बेटे के शव को चुनरी ओढ़ाकर निकलीं मां

बेटे की आकस्मिक मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मां पूनम गहरे सदमे में आ गईं। उन्होंने अस्पताल में रखे बेटे के पार्थिव शरीर पर प्यार से चुनरी ओढ़ाई और किसी को बिना बताए अस्पताल से बाहर निकल गईं।

30 किमी दूर जाकर नदी में लगाई छलांग

अस्पताल से निकलकर पूनम गंगोलीहाट की ओर जा रही एक टैक्सी में सवार हो गईं। लगभग 30 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद वह वाहन से उतरीं और पुराने पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। इस दोहरे हादसे के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

The post पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: दौड़ लगाते समय 15 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में लगाई छलांग appeared first on Republic UK.

यमकेश्वर में संजीव चौहान का शक्ति प्रदर्शन, स्वरोजगार मेले में उमड़ी 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़, ​चुनाव से पहले यमकेश्वर में चमके भाजपा नेता संजीव चौहान
ऋषिकेश

ऋषिकेश के समीप यमकेश्वर ब्लॉक में स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता संजीव चौहान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्र में स्वरोजगार की योजनाओं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।

मुख्य बिंदु और बयान

सरकारी योजनाओं का लाभ समूह संगठनों को देने पर बल: संजीव चौहान ने कहा कि REAP, NRLM, पशुपालन, उद्यान और कृषि जैसे पाँच मुख्य विभाग क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि कई बार सरकारी योजनाओं और लाभों (जैसे 50% सब्सिडी और बिना लोन की सुविधा) का वितरण व्यक्तिगत स्तर पर या परिचितों तक सीमित रह जाता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत प्रयासों के बजाय जब स्वयं सहायता समूहों और संगठनों के माध्यम से काम होगा, तभी बड़ा बदलाव आएगा

स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार और डिस्प्ले वैन: उन्होंने जानकारी दी कि समूह से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों (जैसे बुके, उपहार आदि) को खरीदने और उन्हें सीधे बाजार में पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर एक डिस्प्ले वैन भी लगाई गई है, ताकि महिलाओं के बनाए सामान को उचित बाजार और पहचान मिल सके।

पहाड़ी उत्पादों की शुद्धता और ब्रांडिंग: शुद्धता पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के शहद और घी उत्पादक अपनी गुणवत्ता पर गर्व करते हैं। जहां बाजारों में त्यौहारों के समय मिलावटी सामान बिकता है, वहीं यहां के स्थानीय उत्पाद पूरी तरह से शुद्ध और जैविक हैं।

ऋषिकेश-देहरादून को पहाड़ी उत्पादों की मंडी बनाने का संकल्प: उन्होंने कहा कि ऋषिकेश ‘पहाड़ का द्वार’ है। उनका लक्ष्य ऋषिकेश और देहरादून को ऐसा केंद्र बनाना है जहां से पहाड़ों में उत्पादित शुद्ध सामान को सीधे नीचे के बड़े बाजारों में भेजा जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि “पहाड़ी उत्पाद अपने आप में एक ब्रांड है” और आने वाले समय में हजारों लोग इस स्वरोजगार अभियान से जुड़कर लाभान्वित होंगे।

इस मेले में स्थानीय ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की भारी उपस्थिति रही।

शक्ति प्रदर्शन के रूप में चर्चित हुआ मेला

वही यह स्वरोजगार मेला भाजपा नेता संजीव चौहान के शक्ति प्रदर्शन के रूप में चर्चित होता हुआ नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी प्रबल दावेदारी को लेकर संजीव चौहान ने स्वरोजगार मेले में आला हाई कमान को शक्ति प्रदर्शन करके दिखाया है। जिसमें 10 हजार से अधिक ग्रामीणों के पहुंचने का दावा किया गया है।

स्वरोजगार मेले में आए शराब न पीने का लिया संकल्प

खास बात यह रही कि मेले में पहुंचे ग्रामीणों को भाजपा नेता संजीव चौहान ने शराब न पीने का संकल्प भी दिलाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वरोजगार मेले के दौरान आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने लोगों में समा बांध दिया, लोक भाषा में प्रस्तुत गीतों पर ग्रामीण जमकर नाचते हुए दिखाई दिए।

The post यमकेश्वर में संजीव चौहान का शक्ति प्रदर्शन, स्वरोजगार मेले में उमड़ी 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़, ​चुनाव से पहले यमकेश्वर में चमके भाजपा नेता संजीव चौहान appeared first on Republic UK.

निर्दयता: नाव घाट पर 10 महीने और साई घाट पर 1 दिन की मासूम का शव बरामद
ऋषिकेश

ऋषिकेश में गंगा किनारे नावघाट और साई घाट के पास दो अलग-अलग नवजात के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने नवजातों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इन नवजातों के शव मिलने से मां की ममता पर कई प्रकार के सवाल खड़े हुए हैं।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक दोनों ही मामलों की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पहली घटना में नाव घाट के पास 10 महीने की नवजात बालिका का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि किसी कारण से बालिका की मौत हुई है और परिजनों ने उसे गंगा में बहा दिया और बहते बहते शव ऋषिकेश पहुंच गया। जबकि दूसरी घटना में साई घाट के पास गंगा किनारे महज 1 दिन कि नवजात बालिका का शव पुलिस ने बरामद किया है। नवजात की नाल भी शव से कटी हुई नही मिली है। शक इस बात का है कि या तो बालिका के जन्म के बाद उसकी किसी वजह से मौत हो गई और परिजनों ने शव को गंगा किनारे दफना दिया या फिर बालिका के पैदा होने की वजह से उसे मारकर गंगा किनारे फेंक दिया गया। त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार और एएसआई मुकेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हर नजरिया से पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

The post निर्दयता: नाव घाट पर 10 महीने और साई घाट पर 1 दिन की मासूम का शव बरामद appeared first on Republic UK.

अयोध्या में ऋषिकेश का नाम चमका, रक्तमित्र रोहित राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित, रक्तदान करने वाले युवाओं में खुशी की लहर
ऋषिकेश

श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव एवं सम्मान समारोह में ऋषिकेश के प्रमुख समाजसेवी और रक्तमित्र रोहित बिजल्वाण को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त व प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति निरंतर जागरूकता फैलाने के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। रोहित बिजल्वाण लंबे समय से रक्तदान मुहिम के संवाहक रहे हैं। वह न केवल खुद नियमित रक्तदान करते हैं, बल्कि अपनी टीम के माध्यम से एक सशक्त नेटवर्क चलाकर यह सुनिश्चित करते हैं कि किसी भी मरीज की जान रक्त की कमी के कारण संकट में न पड़े। सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए रोहित ने इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि न मानकर पूरी टीम, सहयोगियों और निस्वार्थ रक्तदाताओं को समर्पित किया। उन्होंने कहायह सम्मान उन सभी बेनाम नायकों का है जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की जिंदगी बचाने आगे आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित स्वैच्छिक रक्तदान को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। अयोध्या की पावन भूमि पर ऋषिकेश का नाम रोशन होने से तीर्थनगरी के समाजसेवियों और युवाओं में भारी उत्साह और हर्ष की लहर है।

The post अयोध्या में ऋषिकेश का नाम चमका, रक्तमित्र रोहित राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित, रक्तदान करने वाले युवाओं में खुशी की लहर appeared first on Republic UK.

रायवाला में खौफनाक कदम: पत्नी से विवाद के बाद किराए के कमरे में फंदे से झूला युवक, कुछ महीने पहले ही हुई शादी
रायवाला

कोतवाली रायवाला क्षेत्र के खैरी खुर्द स्थित एक किराए के मकान में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स ऋषिकेश भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद माना जा रहा है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान शिवम निवासी ग्राम कटैया उस्मानपुर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जो वर्तमान में वीरेंद्र सिंह रावत के मकान में किराए पर रह रहा था। शिवम ने अपने कमरे में लगे सीलिंग फैन के हुक पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने जब मृतक का मोबाइल फोन चेक किया, तो सामने आया कि बीती रात में उसने अपनी पत्नी से कई बार बात की थी। लेकिन आखिरी में उसकी पत्नी के मोबाइल पर 9 मिस कॉल मिले है। जांच में सामने आई इस बातचीत और समयक्रम के आधार पर पुलिस का मानना है कि दोनों के बीच कोई तीखा विवाद हुआ था, जिसके चलते युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के समय मृतक का छोटा भाई अंकुर मौके पर मौजूद था। जबकि उत्तर प्रदेश में रह रहे अन्य परिजनों को पुलिस द्वारा सूचित कर दिया गया है। रायवाला पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक फील्ड यूनिट टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

शाम 06:08, 07:17 और रात 08:08 बजे मृतक ने पत्नी से लगातार कई बार वॉयस कॉल किए।

रात 10:41 बजे मृतक की पत्नी से वीडियो कॉल पर बात हुई।

इसके बाद रात 11:28 बजे पत्नी की ओर से 9 बार मिस कॉल आई थीं, जिन्हें शिवम ने रिसीव नहीं किया।

The post रायवाला में खौफनाक कदम: पत्नी से विवाद के बाद किराए के कमरे में फंदे से झूला युवक, कुछ महीने पहले ही हुई शादी appeared first on Republic UK.

सलाखों के पीछे सज रहा हुनर: पिरुल से स्वावलंबन की नई इबारत लिख रहे पौड़ी जेल के बंदी
पौड़ी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक जेल एक उत्पाद पहल के तहत जिला कारागार पौड़ी के बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत की गई है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में कारागार में बंदियों के लिए 21 दिवसीय हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से बंदी अब जंगलों में पाए जाने वाले पिरुल से आकर्षक और सजावटी उत्पाद तैयार कर रहे हैं।

जिला उद्योग केंद्र के सौजन्य से आयोजित इस प्रशिक्षण में बंदियों को पिरुल की पत्तियों के प्रसंस्करण से लेकर घरेलू सजावटी सामान बनाने की विभिन्न तकनीकें सिखाई गईं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब बंदी स्वयं अपने हाथों से कई खूबसूरत हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कर रहे हैं। जिला कारागार अधीक्षक कौशल सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बंदियों को हुनरमंद बनाना है। जिससे सजा काटने के बाद जब वे समाज की मुख्यधारा में लौटें, तो स्वरोजगार अपनाकर सम्मानजनक जीवन जी सकें।

उन्होंने कहा कि जंगलों में पड़ा रहने वाला पिरुल जिसे अक्सर अनुपयोगी माना जाता है, अब बंदियों के लिए रचनात्मकता और कौशल विकास का जरिया बन चुका है। स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा दे रही है, बल्कि कारागार में बंदियों के जीवन में एक नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव की राह भी हमवार कर रही है।

The post सलाखों के पीछे सज रहा हुनर: पिरुल से स्वावलंबन की नई इबारत लिख रहे पौड़ी जेल के बंदी appeared first on Republic UK.

ऋषिकेश में नियम तोड़ने पर इलेक्ट्रिक बस सीज, चालक के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
ऋषिकेश

ऋषिकेश रोडवेज बस स्टैंड के बाहर सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर सवारी बैठाने वाली इलेक्ट्रिक बस पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। गलत दिशा में वाहन खड़ा कर सवारी भरने और जानलेवा ड्राइविंग करने पर बस को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा चालक के लाइसेंस निलंबन और वाहन स्वामी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति उच्च स्तर पर भेजी गई है। एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि देहरादून-ऋषिकेश रूट पर संचालित इलेक्ट्रिक बसों द्वारा लगातार नियम विरुद्ध संचालन की शिकायतें मिल रही है। बस चालकों द्वारा बस अड्डे के सामने गलत दिशा में और अन्य मुख्य मार्गों पर बीच सड़क वाहन रोककर

यातायात बाधित किया जा रहा है। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बस को बस अड्डे के बाहर गलत दिशा में खड़ा कर सवारी भरते हुए पकड़ा गया। टीम ने जब बस को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने पकड़े जाने के डर से बस को गलत दिशा में ही करीब 100 मीटर तक उलटा दौड़ा दिया। चालक की इस लापरवाही से न केवल बस में सवार यात्रियों की जान पर बन आई, बल्कि सड़क पर आवाजाही कर रहे आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा हो गया। कार्रवाई के दौरान बस अड्डा परिसर के बाहर अवैध रूप से सवारी बिठाती पाई गईं दो मैक्सी कैब पर भी कार्रवाई की गई। विभाग ने दोनों चालकों को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा इस स्थान से अवैध संचालन पाया गया, तो वाहनों के परमिट निरस्त कर दिए जाएंगे।

The post ऋषिकेश में नियम तोड़ने पर इलेक्ट्रिक बस सीज, चालक के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति appeared first on Republic UK.

ऋषिकेश में लायंस क्लब डिवाइन के सदस्य अमित सूरी ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों संग मनाया बेटे मानव सूरी का जन्मदिन
ऋषिकेश

सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के सदस्य अमित सूरी ने अपने सुपुत्र मानव सूरी का जन्मदिन एक अनोखे और सराहनीय अंदाज में मनाया। उन्होंने इस खास अवसर को प्राथमिक विद्यालय नंबर 8 के स्कूली बच्चों के साथ साझा कर खुशी मनाई। जन्मदिन के इस उत्सव के दौरान विद्यालय के बच्चों को पिज्जा और फ्रूटी का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान क्लब के

पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिरकत कर बालक मानव को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में क्लब कोऑर्डिनेटर ललित मोहन मिश्रा, क्लब डायरेक्टर महेश किंगर, अध्यक्ष शिवम अग्रवाल, सचिव अक्षत चौहान, कोषाध्यक्ष कमल नारंग, लोकेश अग्रवाल, विकास ग्रोवर और अंकित कालरा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में मौजूद सभी क्लब सदस्यों ने मानव सूरी को जन्मदिन की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल व सफल भविष्य की कामना की।

The post ऋषिकेश में लायंस क्लब डिवाइन के सदस्य अमित सूरी ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों संग मनाया बेटे मानव सूरी का जन्मदिन appeared first on Republic UK.

चुनावी सरगर्मी के बीच रायवाला थाने पहुंची SP जया बलूनी, निरोधात्मक कार्रवाई तेज़ करने का कड़ा हुक्म
रायवाला

आगामी चुनावों को देखते हुए कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश जया बलूनी ने बुधवार को कोतवाली रायवाला का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी का मुख्य जोर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने, आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने और थाने की कार्यप्रणाली को हाई-टेक व चुस्त-दुरुस्त बनाने पर रहा। एसपी ने आगामी चुनावों की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल को विशेष एक्शन प्लान पर काम करने के सख्त निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि आगामी चुनावों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों, पुराने अपराधियों और माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ धारा 107/116, गुंडा एक्ट और मिनी गुंडा के तहत त्वरित निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ाए जाने के स्पष्ट आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान थाने में मौजूद अस्लाह व एम्युनेशन का जायजा लिया। अधिकारियों व कर्मचारियों से मौके पर ही हथियार खुलवाकर और जुड़वाकर उनकी त्वरित कार्यकुशलता को परखा। साथ ही मालगृह में सालों से पड़े मुकदमों के माल के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। सीसीटीएनएस पोर्टल पर नियुक्त कर्मियों को सभी IIF फार्म समय से अपडेट करने और ऑनलाइन शिकायतों का 100% समयबद्ध निस्तारण करने का अल्टीमेटम दिया गया। विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित मुकदमों और शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के लिए समय सीमा तय की। पुलिसकर्मियों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत व विभागीय समस्याएं सुनी और आगामी चुनाव के दौरान शून्य-लापरवाही की नीति अपनाने के निर्देश दिए।

The post चुनावी सरगर्मी के बीच रायवाला थाने पहुंची SP जया बलूनी, निरोधात्मक कार्रवाई तेज़ करने का कड़ा हुक्म appeared first on Republic UK.